ICSSR Research Project कैसे बनाएं: विषय चयन से लेकर प्रस्ताव लेखन तक संपूर्ण अकादमिक मार्गदर्शिका
प्रस्तावना- भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (Indian Council of Social Science Research - ICSSR) भारत में सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान को प्रोत्साहित करने वाली एक प्रमुख स्वायत्त संस्था है। ICSSR का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले सामाजिक विज्ञान अनुसंधान को बढ़ावा देना, नीति निर्माण में योगदान देना तथा अकादमिक ज्ञान को समाजोपयोगी बनाना है। आज के समय में शोधार्थी, शिक्षक, सामाजिक वैज्ञानिक और स्वतंत्र विद्वान ICSSR Research Project के माध्यम से न केवल वित्तीय सहयोग प्राप्त करते हैं, बल्कि अपने शोध को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी दिलाते हैं। यह लेख ICSSR Research Project कैसे बनाएं विषय पर एक step-by-step academic guide प्रस्तुत करता है, जिसमें विषय चयन, शोध उद्देश्य, पद्धति, बजट, टाइमलाइन और प्रस्ताव लेखन की पूरी प्रक्रिया को सरल और वैज्ञानिक ढंग से समझाया गया है। यह लेख विशेष रूप से शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए उपयोगी तथा समाज विज्ञान में अनुसंघान करने वालों के लिए मार्गदर्शक होगा। 1. ICSSR क्या है? ICSSR...